फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हुनर की सुई से बुन रहीं आत्मनिर्भरता का धागा

विज्ञापन
महिलाएं सीख रही हैं एंब्रायडरी
विज्ञापन
सेक्टर-8 की बस्ती में 18 महिलाएं ले रहीं कढ़ाई का प्रशिक्षण
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। हाथ में सुई-धागा और आंखों में आत्मनिर्भर बनने का सपना। कभी घर की चहारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब अपने हुनर से नए अवसर तलाश रही हैं। हाथ की कढ़ाई से सुंदर सामान तैयार कर वे अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी उद्देश्य से सेक्टर-8 की झुग्गी बस्ती में 18 महिलाओं को पारंपरिक हाथ की कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने वाली हिमानी बताती हैं कि महिलाओं को बारीक कढ़ाई के गुर सिखा रही हैं। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे काम से जोड़कर नियमित आमदनी के अवसर उपलब्ध कराना है। हैंड एंब्रॉयडरी डिजाइन लोगों को आजकल काफी ट्रेंड में है। अभी महिलाओं को यही सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षक नीतू ने बताया कि अब तक पांच क्षेत्रों में करीब 50 से ज्यादा महिलाओं को हाथ की कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को कढ़ाई से जुड़े काम से जोड़ने की योजना है, ताकि वे घर से ही सामान तैयार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ की कढ़ाई सीखकर महिलाएं अपने हुनर को काम में बदल सकती हैं। इससे घर की जिम्मेदारियों के साथ कुछ कमाने का अवसर मिलेगा। - कंचन
मैं चाहती हूं कि कढ़ाई का काम सीखकर अपनी कला को और बेहतर बनाऊं। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे चलकर आमदनी का जरिया भी बन सकेगा। -काजल

इस तरह का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए उपयोगी है। घर के पास रहकर हुनर सीखने और काम करने का अवसर मिलने से उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। -गुलाब देवी

महिलाओं को हाथ की कढ़ाई की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि वे इस काम में दक्ष होकर घर बैठे कढ़ाई के उत्पाद तैयार कर सकें। - हिमानी

महिलाएं सीख रही हैं एंब्रायडरी

महिलाएं सीख रही हैं एंब्रायडरी

महिलाएं सीख रही हैं एंब्रायडरी

महिलाएं सीख रही हैं एंब्रायडरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें