फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : झमाझम बारिस से मौसम सुहाना, कई सेक्टरों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित : झमाझम बारिस से मौसम सुहाना, कई सेक्टरों में बिजली गुल
विज्ञापन

- हवा के साथ बारिश से तापमान में भी कमी, हवा भी हुई साफ
माई सिटी रिपोर्टर


नोएडा। तीन-चार दिनों से दिल्ली एनसीआर के शहरों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इस कारण कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हाे रही है। सोमवार शाम को भी करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे शहर में बढ़ते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आसमान साफ होने से प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ, जो सांस से पीड़ित मरीजों के लिए फायदेमंद हैं। वहीं बारिश के कारण कई सेक्टरों में बिजली गुल हो गई।
दरअसल, पिछले करीब तीन-चार दिनों से दिल्ली एनसीआर के शहरों में शामिल नोएडा में बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की जा रही है। शनिवार दोपहर को भी यहां तेज बारिश के साथ ओले गिरे थे। जिसके बाद मौसम में अचानक से बदलाव आ गया। रविवार को दिन साफ रहा। सोमवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज धूप निकल गई। देर शाम को फिर से तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश होने से शहर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सेक्टर-18 अट्टा अंडरपास, सेक्टर-60 अंडरपास, यूफ्लैक्स मोड़, सेक्टर-12,22, हरौला, छिजारसी समेत अन्य स्थानाें पर मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो गया। इससे जाम की स्थिति बन गई। कंपनियों से छुट्टी होने के समय बारिश होने से नौकरीपेशा लोगों को भी काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक लगातार आसमान में बादल छाए रहने व बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

तापमान व वायु गुणवत्ता में सुधार
बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा सोमवार को शहर में वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी शाम चार बजे के बुलेटिन के मुताबिक नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 177 और ग्रेनो का 151 दर्ज किया गया। दोनों शहर येलो जोन में बना रहा। तीन दिन पहले नोएडा एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित सेक्टर-125 का क्षेत्र रेड जाेन में शामिल था। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 से अधिक था। इसमें सोमवार को सुधार देखने को मिला व यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (284) ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति हुई ठप
शहर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था एक बार फिर ध्वस्त हो गई। करीब एक दर्जन से अधिक सेक्टरों में बिजली गुल हो गई। लोगों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर व संबंधित उपकेंद्रों में की तो उन्होंने बारिश थमने का हवाला देकर इंतजार करने के लिए कह कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी। सेक्टर-66 निवासी दलीप पाठक ने बताया कि बारिश शुरू होते ही ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे तक बिजली नहीं आई। सेक्टर-पांच हरौला गांव में रहने वाले सौरभ ने कहा बिजली गुल होने के बाद हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया लेकिन नहीं मिला। बिजली घर में फोन करने पर बिजली कर्मियों ने बारिश थमने की बात कह कर फोन काट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें