फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-117 को हम सब बनाएंगे आदर्श सेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
आम सभा में निवासियों ने सेक्टर के हित में दिए आरडब्ल्यूए को सुझाव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रविवार को सेक्टर-117 में वार्षिक आम सभा संपन्न हुई। सभा का शुभारंभ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने किया और शुरुआत में नए सदस्यों का सभी से परिचय करवाया गया। अध्यक्ष कोसिंदर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में संस्था की ओर से किए गए कार्यों से अवगत कराया। महासचिव रामेश्वर शर्मा की ओर से आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यों की विस्तारित रूप रूखा सभी के सामने प्रस्तुत की गई। इस दौरान निवासियों ने सेक्टर-117 को आदर्श सेक्टर बनाने का संकल्प लिया।
कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार पाठक की ओर से वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा, ऑडिटिड बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई। इस पर निवासियों की ओर से विस्तारित चर्चा कर सर्व सम्मति से रिपोर्ट को ध्वनिमत से पास किया गया। इसी के साथ प्राचीन सनातन धर्म मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित भवन से संबंधित सभी आय-व्यय का लेखा-जोखा भी रखा गया जिसे भी ध्वनिमत से पास किया गया। सभा में उपस्थित सेक्टर वासियों ने सुरक्षा व लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर आरडब्ल्यूए को सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



निवासियों ने कहा - तीन नए गेट का किया जाए निर्माण
निवासियों ने कहा कि सेक्टर के अंदर भविष्य की सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के लिए तीन नए गेट का निर्माण, पुराने गेट एवं गार्ड रूम की रिपेयर व पेंट, तीनों गेटों पर आगंतुकों की सुरक्षा जांच-पड़ताल के लिए इंटरकाॅम की सुविधा, पूरे सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे की रिपेयरिंग और टूट चुकी पुरानी वायर को नई आर्म्ड केबल से बदलने की जरूरत है। गेट नंबर एक का निर्माण कराना, मेंटनेंस ना देने वाले डिफॉल्टर लोगों की सूची प्रत्येक गेट पर हर महीने चस्पा करना, मेंटनेंस जनवरी-2026 से मेंटनेंस चार्ज वार्षिक के स्थान पर मासिक लेने की बात की गई है। इन सभी कार्यों को ध्वनिमत से पास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें