फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ‘उम्र ढल गई पर हौसले के दम पर हम आज भी चैंपियन’

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

उम्र ढल गई पर हौसले के दम पर हम आज भी चैंपियन
- वेटरन टेबल टेनिस में रिटायर्ड मेजर जनरल और कस्टम अधिकारी दिखा रहे रोमांच
- स्टेडियम में टेबल और घर पर रोबोट के साथ कर रहे अभ्यास
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उम्र ढल गई, सेवानिवृति मिल गई, लेकिन बचपन से एक खिलाड़ी बनने का उत्साह अभी भी कायम है। शरीर का साथ अब पहले जैसा नहीं मिल पाता है, लेकिन हौसले के दम पर हम आज भी चैंपियन हैं। यह कहना है कि नोएडा स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई यूपी स्टेट मास्टर्स रैंकिंग टेबल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे 68 वर्षीय सेवानिवृत मेजर जनरल आरएस मसालदान और कस्टम से सेवानिवृत अधिकारी कमरुद्दीन का।
नोएडा स्टेडियम के फैसिलिटी सेंटर स्थित टेबल टेनिस कक्ष में दो दिवसीय द्वितीय यूपी स्टेट मास्टर्स रैंकिंग टेबल प्रतियोगिता का आगाज शनिवार से हो गया। इसमें मेजर जनरल आरएस मसालदान और कमरुद्दीन ही नहीं, इनके जैसे करीब 90 खिलाड़ी शामिल हैं। सेक्टर-34 स्थित धवलगिरी निवासी आरएस मसालदान पिछली बार वेटरन यूपी स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता के चैंपियन हैं। इस बार भी शानदार प्रदर्शन के लिए अभ्यासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लखनऊ निवासी कमरूद्दीन ने चार बार इंटरनेशनल वेटरन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। बेहतर अभ्यास के लिए घर में रोबोट के साथ अभ्यास कर रहे हैं। इस साल जुलाई में रोम में प्रस्तावित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मृदुल खिलनानी ने बताया कि फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें