फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हमें तो सेहत, शिक्षा और परिवहन जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचशील ग्रींस-1 सोसाइटी के लोगों ने बयां किया अपना दर्द, कहा- सुरक्षा के लिए ग्रेनो वेस्ट के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हमें तो सेहत, शिक्षा और परिवहन जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं हैं। बस व मेट्रो की सुविधा न होने से रोजाना लाखों लोगों को जूझना पड़ता है। ऑटो चालक, कैब वाले मनमानी करते हैं। ये बातें ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस-1 सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सालों से परिवहन की सेवा उन्हें नहीं मिल पाई है। कई बार उन्होंने सड़कों पर उतरकर विरोध भी जताया। उसके बाद भी अब तक उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य सुविधाएं बिलकुल नहीं मिल रही हैं। पांच लाख की आबादी को निजी अस्पतालों के भरोसे पर रहना पड़ रहा है। निजी स्कूलों की फीस हर कोई वहन नहीं कर पा रहा है। सरकारी स्कूल नहीं होने के कारण गरीबों के बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रीन बेल्ट की सफाई नहीं हो रही है। चौराहे पर हर रोज हादसे हो रहे हैं। यहां जल्द से जल्द बेक्रर बनाए जाएं। सुरक्षा के लिए ग्रेनो वेस्ट के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए। निवासियों ने बताया कि लावारिस कुत्ते आफत बन चुके हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक परिवहन की सुविधा न होने से परेशानी होती है। -कावेंद्र कुमार


स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकारी अस्पताल बनाना चाहिए।- प्रशांत अरोरा

सुरक्षा के लिए शहर के हर चौराहे पर सीसीटीवी लगने चाहिए। - सुरेश शर्मा

सरकारी स्कूल खुलें। निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर लूट रहे हैं। -अंकित व्यास

लावारिस कुत्तों से हम परेशान हैं। कड़े नियम बनाने चाहिए। -वरुण मल्होत्रा
सफाई नहीं होने के कारण हमें काफी परेशानी हो रही है। - रवि त्रिवेदी




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें