फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेव राइडर्स ने थाईलैंड को 17-0 अंक से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ट्रिनिटी गोल्फ चैंपियंस लीग (टीजीसीएल) के चौथे सीजन में वेव राइडर्स ने बृहस्पितवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की टीम को 17-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में चल रही पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के पेशेवर, सेलिब्रिटी और शौकिया गोल्फर अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन




मुकाबले में वेव राइडर्स के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। टीम के खिलाड़ियों ने सटीक शॉट और बेहतरीन रणनीति के दम पर लगातार अंक जुटाते हुए 17-0 से जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में छह टीमों के करीब 96 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें