ग्रेटर नोएडा। शहर में बुधवार शाम हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम पांच बजे के बाद करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इसके बाद रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इकोटेक-3 की सड़कें पानी में डूब गईं और करीब दो फीट तक पानी भरने से कुछ कंपनियों में भी पानी घुस गया। गोल चक्करों और सड़कों पर गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित रहा। ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर भी जाम की स्थिति रही। बारिश से वायु प्रदूषण में सुधार हुआ और लोगों को राहत मिली। ब्यूरो