फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: लकड़ी व गत्ते की फैक्टरी में लगी आग, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

Wed, 19 Aug 2026 10:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 के उद्योग केंद्र वन की एक फैक्ट्री में बुधवार शाम आग लग गई। फैक्ट्री के प्रथम तल पर बड़ी मात्रा में लकड़ी व गत्ता रखा हुआ था। कुछ ही देर में आग ने फ्लोर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 के उद्योग केंद्र वन की एक फैक्ट्री में बुधवार शाम आग लग गई। फैक्ट्री के प्रथम तल पर बड़ी मात्रा में लकड़ी व गत्ता रखा हुआ था। कुछ ही देर में आग ने फ्लोर को चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियों के साथ उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। इस बीच टीमों ने आसपास की कंपनियों तक आग नहीं पहुंचने दी। एसडीआरएफ की टीम ने भी बचाव कार्य में मदद की।

विज्ञापन


इकोटेक-3 के उद्योग केंद्र वन में वुडन डाई मेकर कंपनी है। 1000 वर्ग मीटर भूखंड पर बनी फैक्ट्री के प्रथम तल पर कंपनी चल रही है। बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे फैक्ट्री में आग लग गई। वहां काम करने वाले कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और कंपनी की तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना बड़ी आग की मिली थी। विभाग की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सीएफओ, एसीपी-3 और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। आग काफी बड़ी थी। धुआं और लपटें दूर तक फैल गई। फैक्ट्री में लकड़ी व गत्ता भरा हुआ था। इस कारण दमकल की गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं इस दौरान आसपास की कंपनियों को भी खाली कराया गया। पड़ोस में एक पेपर कंपनी थी। उसमें आग फैलने की ज्यादा संभावना थी। टीमों को आसपास की फैक्ट्री पर भी लगाया गया।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग में किसी तरह की जनहानि नहीं है। शॉर्ट सर्किट से एक मशीन में आग लगी थी। जो कुछ ही देर में पूरे फ्लोर पर फैल गई। लकड़ी, लकड़ी की डाई व गत्ता होने के कारण आग को बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग को शाम 5:05 बजे आग की सूचना मिली थी। जिस फैक्ट्री में आग लगी, उसके भूतल पर दूसरी कंपनी चल रही थी। उसको भी बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें