फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गढ़ी आजमपुर के मुख्य मार्ग पर जल भराव बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। सिकंदराबाद रोड से ग्राम गढ़ी आजमपुर को जाने वाले रास्ते पर जल भराव और अतिक्रमण वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीण रणवीर भाटी विजय सुनील दर्शन आदि का कहना है कि खेरली हाफिजपुर से जाने वाले इस रास्ते पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। 20 फुट चौड़ा रास्ता होने के बावजूद आमने-सामने से आ रहे दो चार पहिया वाहन नहीं निकाल सकते। सड़क पर लोगों ने अपने मकान के आगे रैंप और सीढ़ियां बना रखी हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर समय पानी भी भरा रहता है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों ने जल निकासी, अतिक्रमण हटाने तथा मार्ग दुरुस्त करने की कई बार मांग की है पर समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें