फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टरों में 10 नंवबर तक जलापूर्ति रह सकती है प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से पानी का संकट गहराने लगा है। शहर की 15 लाख से अधिक आबादी को रोजाना करीब 400 से 450 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। प्राधिकरण गंग नहर से मिलने वाले 100 क्यूसेक गंगाजल के जरिए इसकी आपूर्ति करता है। गंग नहर की सफाई के कारण 21 अक्तूबर से गंगाजल की आपूर्ति बंद है, जो 10 नवंबर 2026 तक बंद रहने की बात कही गई है। ऐसे में मांग के मुकाबले पानी की उपलब्धता कम होने से विभिन्न सेक्टरों में किल्लत बढ़ रही है।
जल संकट के बीच बोतलबंद पानी और टैंकरों की मांग बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले करीब 2,000 रुपये में मिलने वाला पानी का टैंकर अब 3,000 से 4,000 रुपये में मिल रहा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोग प्राधिकरण में लगातार शिकायतें दर्ज कराने के साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी समस्याएं उठा रहे हैं। त्योहारों के दौरान पानी की कमी से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीआरडब्ल्यूए ने दी प्रदर्शन की चेतावनी :
डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर पानी की आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि जल संकट से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया और आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो संगठन प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें