नोएडा। चाइल्ड पीजीआई की छतों से पानी टपकना शुरू हो गया। पांचवीं मंजिल पर स्थित माइक्रोबायलॉजी विभाग के सामने तेजी से पानी नीचे आ रहा था। वॉर्ड सहित कई स्थानों पर भी यह परेशानी रही। कॉरिडोर में भी पानी लगातार टपक रहा था। यहां से लोगों को जाने में भी दिक्कत आ रही है क्योंकि पानी के फैलाव के कारण लोग कई बार फिसल कर गिर गए हैं। तीसरी मंजिल पर बने वॉर्ड से पानी टपक रहा है। जहां बाल्टी लगाई गई है। चौथी मंजिल पर भी एक दो स्थान में इस तरह की परेशानी है। कई स्थानों पर फॉल्स सीलिंग गिरने से ऊपर का हिस्सा खाली हो गया है। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर पानी टपकने की दिक्कत है। मरम्मत का काम भी चल रहा है। जल्द ही ये परेशानी खत्म होने की उम्मीद है। ब्यूरो