नोएडा। शहर में लगातार हो रहे जलभराव रोकने के लिए कोनरवा की ओर से नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है और इस पत्र की एक प्रतिलिप मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि आईआईटी रुड़की से शहर के ड्रेनेज सिस्टम का सर्वे करवाकर समाधान की जरूरत है।
कोनरवा अध्यक्ष पीएस जैन ने कहा कि अगस्त व सितंबर में उम्मीद से अधिक बारिश हो रही है। बारिश के दौरान शहर के कई सेक्टरों में जलभराव की समस्या होती है। इस संबंध में कई पत्र लिखे गए लेकिन आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नही होता है। शहर का ड्रेनेज सिस्टम बहुत पुराना है और आईआईटी रुड़की जैसे संस्थान से सर्वे करवाने के बाद समाधान करने की आवश्यकता है। ब्यूरो