फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर जलभराव, चालक परेशान

विज्ञापन
पुन्हाना में जमालगढ़ रोड पर पानी भरने से फिसलकर गिरी बाइक। - फोटो : ???????? ?? ?????? ??? ?? ??? ?????? ???? ?? ????? ??? ???? ????????? ????
विज्ञापन
पुन्हाना। कस्बे के जमालगढ़ सड़क पर पानी निकाली का प्रबंध नहीं होने की वजह से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार हुई तेज बारिश से कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो गया। दुकानों के सामने कीचड़ होने की वजह से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आरोप है कि दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन

कई वाहन चालक कीचड़ में गिरकर घायल हो रहे हैं। बरसात के मौसम में सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। दुकानदार पानी निकासी के लिए कई बार नगरपालिका अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दुकानदार तौफीक, शौकीन, इमरान, शाहिद पटवारी, साजिद व अकबर का कहना है कि पुन्हाना में सफाई ठीक से नहीं की जा रही है।
उनका कहना है कि पिछले कई सालों से वे इस बारे में शिकायत नगरपालिका, लोकनिर्माण विभाग, सीएम विंडो से कर चुके हैं लेकिन प्रशासन व चेयरमैन उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। पुन्हाना नगरपालिका की चेयरपर्सन रूबीना का कहना है कि यह नाला लोकनिर्माण विभाग के अधीन आता है, उन्होंने कई बार नालों को साफ करवाया है, लेकिन दुकानदार नाले में मिट्टी भर देते हैं। इससे पानी निकासी नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें