फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाइल्ड पीजीआई के बेसमेंट में फिर से पानी का रिसाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चाइल्ड पीजीआई के बेसमेंट में फिर से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। पाइपलाइन से पानी फुव्वारे की तरह निकल रहा है जिससे बेसमेंट में पानी भर गया है। इस कारण मच्छर भी पनप रहे हैं, जो अस्पताल में मरीजों और स्टाफ के स्वास्थ्य के लिए खतरा है। रिसाव के कारण न केवल मच्छरों की समस्या बढ़ रही है, बल्कि अस्पताल की बिल्डिंग की मजबूती पर भी सवाल उठ रहे हैं। पहले भी संस्थान की ओर से कई बार मरम्मत का कार्य कराया है लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से यह समस्या खड़ी हो जा रही है। रूड़की आईआईटी की ओर से बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट भी किया गया था। टीम की ओर से मरम्मत कार्य के लिए करीब 27 करोड़ अनुमानित बजट बनाकर शासन को भेजा है। वहां से अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें