फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किल्लत के बीच जर्जर पाइपलाइन से रोजाना बर्बाद हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नर्मदा एन्क्लेव सोसाइटी के ईटा-2 का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। नर्मदा एन्क्लेव सोसाइटी के ईटा-2 में पानी की पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है। कई ब्लॉकों में रोजाना पाइपलाइन फट रही हैं, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ऐसी स्थिति तब है जब शहर के कई इलाकों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि लंबे समय से ऐसी समस्या है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण कार्रवाई नहीं कर रहा है। निवासियों कहना है कि जगह-जगह बढ़ी घास से सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है।पार्क की सफाई नहीं होने से बच्चों को खेलने में असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से प्राधिकरण के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने पाइपलाइन की मरम्मत, सफाई और पार्क में विकास कार्य कराने की मांग की है।


कोट



सोसाइटी में पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। हर दिन पाइपलाइन टूटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। -अनूप राय, निवासी

घास की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को खतरा महसूस होता है। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। -भूपेंद्र सिंह, निवासी

पार्क की हालत बेहद खराब है। बच्चों के लिए खेल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जल्द पार्क में विकास कार्य किया जाए। -ब्रजमोहन पुरी , निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें