नोएडा में दम तोड़ रहा जल संचयन प्रणाली, कोर्ट केस में फंसा पेंच
-पहले बने सिस्टम की तरफ पानी का ढलान न होने से बारिश का पानी नहीं होता स्टोर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टरों में जल संचयन प्रणाली महीनों से रिपेयरिंग मांग रही है। लेकिन पेंच कोर्ट में फंसा होने से प्राधिकरण के हाथ बंधे हैं। इतना ही नहीं, जो पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए भी गए, उनकी तरफ पानी का ढलान न होने से बारिश का पानी उनमें स्टोर ही नहीं होता है।
सेक्टर-122 के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष अनुज यादव ने बताया, उनके यहां करीब पांच से ज्यादा पार्क हैं। सभी पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बने हैं। जिन स्थानों पर यह सिस्टम स्थापित है, असल में वहां पानी का ढलान न होने से बारिश का पानी उस तरफ न जाकर दूसरी तरफ भरता है। ऐसे में पानी भूमि में नहीं पहुंच पाता है। पार्कों में भरने वाला पानी भूमि के ऊपरी सतह तक रह जाता है। वहीं, किनारों पर पानी भरा रहने से वह गंदा हो जाता है और दीवारों की नींव भी कमजोर करता है। इतना ही नहीं, सेक्टर-56 के पार्क में स्थापित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी महीनों से खराब पड़ा है। यहां तक कि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ढकने के लिए रखे सीमेंटेड कवर भी बिखरे हुए हैं। यह हाल सिर्फ एक दो सेक्टर का नहीं बल्कि सेक्टर-55, 122, 56, 108, 144, 12-22, 29, 141 जैसे तमाम सेक्टरों का है, जहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मरम्मत मांग रहे हैं।
अधिकारियों का दावा, निकाल रहे विकल्प
नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट में शिकायत के चलते रोक लगी है। पहले से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के विकल्प की तलाश की जा रही है। हालांकि उनका दावा है कि कई सेक्टरों में सिस्टम चल रहा है, पानी री-स्टोर हो रहा है, लेकिन असल में हकीकत कुछ और ही है। उद्यान विभाग का कहना है कि इसके लिए वह ग्राउंड वाटर रिचार्ज वेल बनाएंगे, जिससे जल का संचयन किया जाएगा, जो भूमि के ऊपरी हिस्से में नमी को भी बनाए रखेगा।
हमारे यहां लंबे समय से पार्कों में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम खराब पड़े हैं। -
अनुज यादव, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष, सेक्टर 122
लंबे समय से भूमिगत जलाशय की सफाई नहीं हुई है, शिकायत कई बार की गई है। -
सतनारायण गोयल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 55
-मानसून के दौरान जल संचयन न हो पाने से लगातार भूजल गिर रहा है।-
संजय मावी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 56
ढलान की तरफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनना चाहिए, लेकिन फुटपाथ किनारे बना दिए। -
देवेंद्र सिंह, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर 108
सेक्टर 122 स्थित रेन वाटर हार्वेडिटंगबस्स्टम
सेक्टर 122 स्थित रेन वाटर हार्वेडिटंगबस्स्टम
सेक्टर 122 स्थित रेन वाटर हार्वेडिटंगबस्स्टम
सेक्टर 122 स्थित रेन वाटर हार्वेडिटंगबस्स्टम