फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी में बेसमेंट में भरा पानी, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक साइट पांच ​स्थित एक कंपनी के अंदर भरा बारिश का पानी ।  स्रोत  उद्यमी
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

कंपनी में बेसमेंट में भरा पानी, लाखों का नुकसान
- औद्योगिक सेक्टर साइट-5 में जलभराव से उद्यमी परेशान
- आरोप है कि यूपीसीडा नहीं कर रहा समस्या का समाधान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-5 के उद्यमी जलभराव से परेशान है। सोमवार शाम की बारिश के बाद एन ब्लॉक की कई कंपनियों में पानी भर गया। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। उद्यमियों का आरोप है कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से 2 से 3 फीट पानी भर जाता है। यूपीसीडा से बार-बार शिकायत की जा रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


उद्यमी मनोज सिंघल ने बताया, उनकी कंपनी एन ब्लॉक में है। कंपनी के सामने एक कॉमर्शियल भूखंड है। जो तालाब बन चुका है। सोमवार शाम को तेज बारिश के बाद 2 से 3 फीट पानी सड़क पर भर गया। इस कारण वहां की कंपनियों में भी पानी भर गया। उनकी कंपनी में बेसमेंट बना हुआ है। सड़क पर बारिश का पानी कंपनी के बेसमेंट में पहुंच गया। इससे लाखाें रुपये का नुकसान हुआ है। मंगलवार को टैंकर लगाकर पानी को बाहर निकलवाया गया। 20 से अधिक टैंकर पानी निकाला गया है। उनका कहना है कि यह समस्या हर साल होती है। इसकी शिकायत यूपीसीडा से बार-बार की जा रही है लेकिन इसका समाधान नहीं निकाला जा रहा है। अन्य कंपनियों में भी नुकसान हुआ है। सड़क डूबने के कारण कंपनियों में काम भी ठप हो जाता है। श्रमिक आ-जा नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें