फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिच सड़क पर भरा पानी...सरसों और गेहूं की बुआई कर जताया रोष

Mon, 17 Nov 2025 01:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बंधूपुर गांव पिच सड़क मे सरसो और गेहूं की फसल लगाकर आक्रोश व्यक्त करते ग्रामीण-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बंधुपुर में आबादी क्षेत्र से गुजरी पिच सड़क बदहाल हो गई है। बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। हर मौसम में सड़क पर घुटने तक का पानी भरा रहता है। शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग उदासीन बना हुआ है। रविवार को अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद्र दुसाध के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पानी भरी सड़क पर गेहूं और सरसों की बुआई कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह सड़क दो जिले के गांवों को जोड़ने प्रमुख कड़ी है। साथ में दर्जनों गांवों के बीच कम दूरी तय कराने में काफी कारगर साबित हो रही है। लेकिन वर्षों से पिच सड़क पर पानी भरा रहता है। इतना ही नहीं, सड़क जगह-जगह टूट गई है। बड़े-बड़े गड्ढों से हादसे का खतरा है। जिला प्रशासन से लेकर समाधान दिवस तक प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग देखने तक नहीं पहुंचा। आए दिन हादसे हो रहे हैं।
रविवार को गांव के लालचंद्र दुसाध, बीडीसी सदस्य पूनम दुसाध, इंद्रजीत, पंकज उर्फ पंचराम, अखिलेश, रीमा, गीता, संगीता, राम दौड़, गोमती आदि ने पिच सड़क पर सरसों और गेहूं की बुआई कर आक्रोश जताया। जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत की मांग की। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर सड़क सुधारी नहीं गई तो आर पार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें