फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डाकघर के मुख्य मार्ग पर भरा पानी...लोग परेशान

Wed, 15 Oct 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। जलभराव के चलते ग्राहकों को नवनिर्मित डाकघर भवन इटवा तक पहुंच पाना मुश्किल हो गया है। डाकखाने की गाड़ी और ग्राहकों को मुख्य मार्गों पर ही वाहन खड़ा करके पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

इटवा कस्बे में पूर्व में इटवा थाने के सामने एक किराये के मकान में डाकखाना भवन था। जहां से सारे कार्य संपादित किए जाते रहे हैं लेकिन एक वर्ष पूर्व इटवा कस्बे के बिस्कोहर मुख्य मार्ग से तीन सौ मीटर अंदर नये भवन के निर्माण के बाद डाकखाना भवन वहां शिफ्ट हो गया लेकिन डाकखाना भवन तक आने जाने के लिए रास्ता नहीं बनाया गया।
रास्ते की जमीन नीची होने के चलते मामूली बारिश में भी होने वाले जलभराव से आए दिन रास्ता बाधित हो जा रहा है। वर्तमान में भी अभी कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश के चलते हुए जलभराव से डाकखाना की गाड़ी को मुख्य मार्ग पर ही खड़ी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं से बैग डाकखाना कर्मियों को सिर पर रखकर पानी में घुसकर डाकखाना भवन तक ले जाना पड़ता है। यही हाल आने-जाने वाले ग्राहकों का है। इस संबंध में चेयरमैन विकास जायसवाल ने बताया कि शीघ्र ही डाकखाना भवन तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें