फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिनों से सोसाइटी में जल संकट, 1,200 परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- निवासियों का आरोप केवल भरोसे के सिवा कुछ नहीं मिल रहा
विज्ञापन

- 15 से अधिक टावर में रहने वाले बाहर से मांगा रहे पानी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड्स सोसाइटी के लोग इन दिनों लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। दो दिनों से यह समस्या ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में 1,200 परिवार परेशान हैं। उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ा। निवासियों ने बताया कि 15 से अधिक टावरों में पानी नहीं आ रहा है। प्राधिकरण की ओर से भी अब तक सप्लाई नहीं की गई है। मेंटेनेंस प्रबंधन भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से पानी की समस्या है जिसका समाधान शुक्रवार देर शाम नहीं हुआ। सोसाइटी के सी से एम टावर में पानी नहीं आ रहा है। दोपहर बाद से सोसाइटी के किसी घर में भी पानी नहीं आया। उन्होंने कहा कि लगातार बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी न होने के कारण घरों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें