पटौदी। यादव समाज कल्याण सभा पटौदी के तत्वाधान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय सांपका में विद्यार्थियों के लिए ठंडे पानी का वाटर कूलर लगाया गया। इस मौके पर यादव समाज कल्याण सभा पटौदी के अध्यक्ष नरेश यादव ने कहा कि यादव समाज कल्याण सभा समाज के उत्थान के कार्य कर रही है। इसके तहत पौधे रोपित करना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना चलाई हुई है। इस वर्ष लगभग 80 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य लिया हुआ है। स्कूल प्रबंधन एवं ग्राम सरपंच रामचन्द्र यादव एवं स्कूली बच्चों से इसकी देखरेख स्वयं करने की अपील की। इस मौके पर कप्तान कंवर सिंह यादव, ग्राम सरपंच रामचन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, सुरेश भाटोटिया, वेद यादव, पूर्व प्राचार्य बिस्मबर दयाल यादव, पूर्व पार्षद विकास यादव, संजय यादव, भीम सिंह, रामपाल यादव सहित अन्य रहे। संवाद