फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजकीय इंटर कॉलेज में बन रहा इनडोर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में इनडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। तीन से चार महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। स्टेडियम बनने के बाद सरकारी स्कूलों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और खेल गतिविधियां यहां आयोजित की जाएंगी। जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूल में इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ स्कूल में विद्यार्थियों के लिए बैठकर मिड-डे मील करने की व्यवस्था की गई है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि स्टेडियम और अन्य सुविधाओं के विकसित होने से छात्रों को खेलों के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल भी मिलेगा। प्रिंसिपल मोहित वशिष्ठ ने बताया कि स्टेडियम बनाने का काम तेजी से चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें