ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया और विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोग और परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। इनमें जल संरक्षण मॉडल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरण, और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नवाचार प्रमुख रहे। चेयरमैन टीपी सिंघल ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी हमेशा छात्रों को आगे रहने की सलाह दी। प्रधानाचार्य राजीव वर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करना है। यह प्रदर्शनी न केवल छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच थी, बल्कि विज्ञान और तकनीक के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक प्रभावी माध्यम साबित हुई। ब्यूरो