फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी की बोतल 140, बर्गर 450 और पेटीज 250

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पानी की बोतल 140, बर्गर 450 और पेटीज 250 में
- बुद्ध सर्किट में गर्मी और महंगाई ने छुड़ाए दर्शकों के पसीने, पानी की बोतल और खाना लेकर नहीं करने दिया प्रवेश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बुद्ध सर्किट में मोटोजीपी के फाइनल मुकाबले के दौरान कड़ी धूप और फूड कोर्ट महंगाई से दर्शक परेशान रहे। सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में खाना और पीने का पानी नहीं ले जाने दिया। दिन भर रुककर रेस का आनंद उठा रहे दर्शकों को भूख-प्यास लगने पर 140 रुपये की बोतल व महंगा खाना खरीदना पड़ा। कुछ दर्शकों ने तो महंगाई के कारण पानी और खाना खरीदने से परहेज किया। नतीजतन कई घंटे प्यास रहने को मजबूर हुए।
मोटो जीपी के टिकट पर ही निर्देश दिया गया था कि परिसर में बोतल, खाना, सिक्के, पावर बैंक, परफ्यूम, सिगरेट, लाइटर, हेलमेट, कैमरा आदि को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लेकिन भीषण गर्मी के कारण अधिकांश लोग यहां पानी की बोतल लेकर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की पानी की बोतल व अन्य सामान गेट पर ही रखवा लिया। दर्शक फूड कोर्ट में पहुंचे तो उन्हें यहां निराशा हाथ लगी। आधे से अधिक दर्शक रेट पूछने के बाद वापस काउंटर से लौट गए। लेकिन कई लोग हालात समझते हुए खरीदकर खाते-पीते नजर आए।
विज्ञापन


वापस नहीं मिला सैकड़ों का सामान
सुरक्षाकर्मी जाते समय दर्शकों से दावा कर रहे थे कि वापस लौटने पर उनका सामान सुरक्षित मिलेगा। लेकिन अधिकांश लोगों के परफ्यूम, कीमती सिगरेट के पैकेट, पैन, छाता आदि सामान गुम मिले। लोग सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ कर निराश लौटते दिखाई दिए। कई लोगों ने इस पर एतराज भी जताया।
विज्ञापन


कैब चालकों की वसूली जारी
कैब कंपनियों ने बुद्ध सर्किट मेें यात्रियों के दबाव के चलते रेट बढ़ा दिए। इसके चलते आमदिनों में दो सौ रुपये के लगभग किराये के बजाय साढ़े तीन सौ रुपये से लेकर चार सौ रुपये तक दर्शकों को चुकाने पड़े। लौटते समय ऑनलाइन कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके चलते कैब चालकों ने चार गुना तक किराया वसूला।

रेट लिस्ट
आलू पेटीज - 250
पनीर टिक्का - 300 रुपये प्लेट

आलू वेज - 250
स्वीग जीरा मसाला - 200

छोटा तंदूरी पनीर पिज्जा - 300 रुपये
बर्गर - 450 रुपये
पानी की बोतल -140 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें