फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऊपर पानी, नीचे प्यासे... नल सूखे तो सड़क घेरी

विज्ञापन
सनी
विज्ञापन
महागुण मायवुड्स सोसाइटी के निवासियों ने पानी की किल्लत को दिया धरना, आश्वासन के बाद वापस लौटे
विज्ञापन

नंबर गेम-3 माह से पानी की किल्लत झेल रहे निवासी
नंबर गेम- 600 से अधिक टैंकर से 15 दिन में हुई पानी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण मायवुड्स सोसाइटी में पिछले तीन महीने से पानी की किल्लत झेल रहे निवासियों का सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। सुबह करीब 10 बजे लोगों ने गेट नंबर-2 के सामने मुख्य सड़क पर धरना शुरू किया। करीब 8 घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन और प्राधिकरण से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने शाम करीब 5:30 धरने को समाप्त किया। इसके पहले सोमवार रात को बारिश के बीच मेंटनेंस ऑफिस के बाहर भी निवासियों ने प्रदर्शन किया था।
बता दें कि 32 टावर में करीब 18 हजार लोग रहते हैं। प्राधिकरण की ओर से हर दिन तीन से चार लाख लीटर पानी की सप्लाई होती है, जबकि पानी की खपत 14 से 16 लाख लीटर प्रतिदिन की है। सोसाइटी के एओए के जॉइंट सेक्रेटरी सौरभ ने बताया कि तीन दिनों से बिना पानी के रह रहे हैं। मेंटेनेंस टीम के लोग अपना फोन बंद करके बैठे हैं और अगर फोन उठा रहे हैं तो सही जवाब नहीं दे रहे थे। वहीं मामले की शिकायत के बाद जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार का कहना है कि प्राधिकरण की तरफ से सोसाइटी के यूजीआर तक पानी आपूर्ति की जाती है। प्राधिकरण की तरफ से जलापूर्ति में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। बिल्डर ने प्राधिकरण के खिलाफ भ्रामक सूचना प्रसारित कर छवि खराब करने का काम किया है। जीएम प्रोजेक्ट ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधक जल राजीव कुमार ने बिसरख कोतवाली में लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

अपने खर्च से मांग रहे पानी के टैंकर
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के लोग अपने खर्च पर पानी के टैंकर मंगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पीने और खाना बनाने के पानी के साथ-साथ घर के दूसरे जरूरी कामों के लिए भी अलग से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। लोग पानी की एक-एक बाल्टी बचाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। कई परिवारों को रोजाना अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।
पानी-बिजली की समस्याओं के समाधान का रोडमैप तय
एओए सचिव रिपुंजय शुक्ला ने बताया कि सोसाइटी में पानी, बिजली, लिफ्ट और प्लंबिंग से जुड़ीं समस्याओं को लेकर महागुन प्रबंधन, एनवायरो और निवासियों के बीच हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें समस्याओं के समाधान के लिए समय सीमा भी तय की गई है। इस दौरान तकनीकी मैनपावर की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके समाधान के लिए कुल 30 कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है, जो तीन शिफ्ट में काम करेंगे। इसके अलावा एनवायरो की ओर से सामान्य शिफ्ट में एक अतिरिक्त प्लंबर उपलब्ध कराया जाएगा। इसे 16 अगस्त तक लागू करने की समय सीमा तय की गई है। इस दौरान पानी की समस्या का समाधान होने तक कैम शुल्क में छूट जारी रखने पर सहमति बनी है। इसके अलावा मायवुड्स परिसर से अजय द्विवेदी को हटाकर उनकी जगह दूसरे अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है।
20 अगस्त तक लगेंगे दो बोरवेल
पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 20 अगस्त तक दो अतिरिक्त बोरवेल लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं नया वाटर मैनेजमेंट सिस्टम 25 अगस्त तक लागू करने की बात कही गई है। पुराने एसटीपी को 30 सितंबर तक बहाल करने और नए एसटीपी की स्थापना भी इसी समय सीमा में होगी। वहीं बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए एचटी-एलटी सिस्टम की ओवरहॉलिंग 20 अगस्त तक करने और सभी डीजी सेट का बी-चेक भी इसी समय सीमा में कराने का निर्णय लिया गया। लिफ्ट संचालन की समस्या के समाधान के लिए महागुन प्रबंधन क्यूमिंस से परामर्श के बाद 12 अगस्त तक आवश्यक अपडेट करने की बात कही गई है।
पानी का प्रेशर कम होने से सुबह के समय घरों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। -सौरभ गुप्ता
तीन दिनों से पानी की स्थिति खराब है। टैंकर मंगाने के बाद भी सभी परिवारों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। रोजाना अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। -शुभ्रत सेन
पानी की कमी का असर दिनचर्या पर पड़ रहा है। कपड़े धोने, बर्तन साफ करने और खाना बनाने तक में परेशानी हो रही है। लोगों को टैंकर के भरोसे रहना पड़ रहा है। -अंचित
विज्ञापन

सोमवार रात मेंटेनेंस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के बाद लोगों को उम्मीद थी कि मंगलवार सुबह पानी की व्यवस्था सुधरेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। -सनी

सनी

सनी

सनी

सनी

सनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें