फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: ठंड से बचने के लिए कमरा बंद कर कोयले की अंगीठी जलाकर सो गया चौकीदार, दम घुटने से हुई मौत

Fri, 20 Jan 2023 12:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

कोयला के गोदाम पर कानपुर निवासी किशन लाल पांच साल से चौकीदारी करता था। गोदाम के मुख्य गेट पर स्थित एक कमरे में अकेला रहता था। बुधवार रात में अधिक ठंड के कारण कोयले की अंगीठी जलाकर बंद कमरे में सो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादलपुर औद्योगिक क्षेत्र में कोयले की अंगीठी जलाकर बंद कमरे में सोए चौकीदार की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में बिसरख रोड स्थित कोयला के गोदाम पर कानपुर निवासी किशन लाल (43) पांच साल से चौकीदारी करता था। गोदाम के मुख्य गेट पर स्थित एक कमरे में अकेला रहता था। बुधवार रात में अधिक ठंड के कारण कोयले की अंगीठी जलाकर बंद कमरे में सो गया था।

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे गोदाम संचालक पहुंचे तो कमरा बंद देखकर आवाज दी। मगर दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने पर पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर देखा तो चौकीदार का शव पड़ा मिला। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें