ग्रेटर नोएडा। सीएसआर फंड के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को कूड़ा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। अनुभूति वेलफेयर फाउंडेशन और मोबाइल कंपनी आईटेल की ओर से चार ई-रिक्शा, चार पीईटी बोतल संग्राहक, एक प्लास्टिक श्रेडर मशीन और दो विद्युत स्टैकर प्रदान किए गए। इन उपकरणों का उपयोग प्राधिकरण के एमआरएफ सेंटरों पर किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, ओएसडी गिरीश झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो