रबूपुरा(संवाद)। कोतवाली पुलिस में अवैध रूप से शराब बेचने के मामलों में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के बाद भी हाजिर नहीं हो रहा था। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि चाइना कॉलोनी, पठानों वाला मोहल्ला निवासी सलमान शराब तस्करी आदि के मामलों में 2024 से फरार था। सोमवार को रबूपुरा से चेकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।