फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संदीप बने गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी एओए के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में लगभग 526 निवासियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। संदीप राठी अध्यक्ष पद चुने गए। जबकि भावना चोपड़ा उपाध्यक्ष चुनी गईं। वहीं अभिषेक शर्मा सचिव और बीएन ठाकुर कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव में 10 पदों के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया। सोसाइटी में करीब 3100 मतदाता हैं। इसके अलावा छह कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र, रोमि जसरोतिया, विशाल, अंजू झा, अंकुर मिश्रा, जगपाल तिरोतिया ने विजय हासिल की है। विजयी उम्मीदवार 3 मई को शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें