फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध निर्माण में खरीद-फरोख्त रोकने को चेतावनी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सलारपुर और हाजीपुर का मामला, प्राधिकरण ने वेबसाइट पर जारी की सूचना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर सलारपुर, भंगेल और हाजीपुर में हो रहे अवैध निर्माण में खरीद-फरोख्त रोकने को सूचना जारी की है। कई खसरा नंबर जारी कर लोगों को इन जगहों पर संपत्ति न खरीदने के लिए कहा गया है। कहा कि इन इमारतों को आगे तोड़ा जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण तैयारी कर रहा है। कुछ जगहों पर कार्रवाई भी की गई है। यह चेतावनी वर्क सर्कल-8 की तरफ से जारी करने के साथ प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी डाली गई है।
विज्ञापन




प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। इन इमारतों के खिलाफ समय-समय पर प्राधिकरण ध्वस्तीकरण व सील करने की कार्रवाई करता है। अब दोबारा से कुछ खसरा नंबर की जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। सलारपुर खादर पुलिस चौकी के पीछे खसरा नंबर-723, 724, 728, 729, 730, 731, 732, 733, 734, 735, 745, 746, 747, 748, 749, 780 समेत अन्य खसरों की नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित व अर्जित जमीन है। इन खसरों की जमीन पर अवैध रूप से इमारतें बनाई जा रही हैं। भंगेल बेगमपुरमें खसरा नंबर-217 पर भी अवैध निर्माण की जानकारी प्राधिकरण की तरफ से दी गई। हाजीपुर चौराहे पर खसरा नंबर -412 पर हुए वाणिज्यिक निर्माण को रोकने के लिए प्राधिकरण ने बोर्ड लगवाया हुआ है। ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि अवैध निर्माण पर प्राधिकरण सख्त कार्रवाई करेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। सीलिंग की कार्रवाई भी जल्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें