फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेयरहाउस में लगी भयंकर आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वेयरहाउस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन


- डेढ़ घंटे में छह दमकल की गाडियोंं ने बुझाई आग

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-88 स्थित गोल्डन आर्क नामक कंपनी के वेयरहाउस में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद छह दमकल की सहायता से आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहींं हुआ। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-88 स्थित गोल्डन आर्क कंपनी के वेयरहाउस के बाहर ट्रांसफार्मर लगा है। सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर की चिंगारी से वेयर हाउस के अंदर आग पहुंच गई और प्रथम व ग्राउंड फ्लोर पर आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही वेयर हाउस के अंदर अफरातफरी मच गई और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की 25 लोगों की टीम पहुंची और छह दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एहतियात के तौर पर दोपहर 12 बजे तक फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल पर मौजूद रही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें