अमरोहा के लिए ध्यानार्थ
मुठभेड़ में वांछित बदमाश को लगी गोली
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाश के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सोमवार रात लेबर चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। नहीं रुकने पर पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया। सेक्टर 62 में जयपुरिया के पास बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान अमरोहा निवासी अरविंद के रूप में हुई है। वह कोतवाली सेक्टर-39 से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। ब्यूरो