फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: टप्पल में पहली मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए निविदा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की पहली मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए निविदा निकाली
विज्ञापन

कंपनियां 15 मार्च तक टेंडर जमा कर सकती हैं, 20 मार्च को तकनीकी निविदा खोली जाएगी
28 फरवरी होगी प्री बिड बैठक, टप्पल में पीपीपी मॉडल पर विकसित की जाएगी योजना

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। टप्पल में प्रस्तावित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए यमुना प्राधिकरण ने विकासकर्ता कंपनी की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल जारी किया है। यह योजना पीपीपी मॉडल पर विकसित की जाएगी और इसके लिए 15 मार्च तक निविदा डाली जा सकेगी। 28 फरवरी प्री बिड बैठक होगी। विकासकर्ता कंपनी को 45 साल का लाइसेंस मिलेगा और हर साल प्राधिकरण को 10 करोड़ बतौर लाइसेंस फीस मिलेगी। इसके अलावा लाभ में हिस्सेदारी रहेगी। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के पास प्रदेश की पहली मल्टी माॅडल लाॅजिस्टिक पार्क योजना टप्पल में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

परियोजना को कई चरण में विकसित होगी। पहले चरण में 200 एकड़ पर बनाई जानी है, इस पर 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना को विकसित करने के लिए प्राधिकरण ने निविदा निकाली है। इसमें 15 मार्च तक कंपनियां टेंडर जमा कर सकती हैं और 20 मार्च को तकनीकी निविदा खोली जाएगी। निविदा से पहले आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी और संबंधित कंपनियां 27 फरवरी तक अपनी आपत्तियां भेज सकती हैं। इसके बाद विकासकर्ता कंपनी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें