फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इनामी बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। अपराध शाखा नूंह की टीम ने 5 हजार के इनामी बदमाश को अवैध देसी हथियार और एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी वसीम उर्फ छोटू पुत्र कमाल, निवासी गांव टाई थाना सदर नूंह को बुधवार को नूंह–पलवल रोड पर बस अड्डा सलंबा के पास बरसाती नाला पुल, घासेड़ा क्षेत्र से काबू किया गया।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार, प्रभारी अपराध शाखा नूंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सूचना थी कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके लोअर की दाहिनी जेब से एक देशी तमंचा बरामद हुआ, जिसके चैंबर में एक कारतूस मिला। आरोपी पर आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी द्वारा एक जनवरी को 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जो वर्ष 2020 में पलवल जिले के मुड़कुटी थाने में दर्ज एक मामले से जुड़ा है। इसके अलावा आरोपी पर चोरी व घरेलू लूट सहित कई गंभीर मामले राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें