फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। कई वर्षों से चोरी और अवैध हथियार के मामलों में वांछित आरोपी साकिर उर्फ सादिर उर्फ चिंया निवासी सलम्बा को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। एवीटी स्टाफ रोजकामेव के प्रभारी एएसआई धर्मेंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना पर नहर गांव बड़का अलमुद्दीन पर नाकाबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार किया। कई वर्षों से चोरी और अवैध हथियार के मुकदमों में वांछित अरोपी साकिर ने बताया कि उसने 1 सितंबर 2020 को गांव में खेतों के पास से बाइक चोरी की थी। इस संदर्भ में रोजकामेव थाने में एक मुकदमा भी दर्ज है। आरोपी ने इसके अतिरिक्त तीन अन्य वारदात फरूखनगर, गुरुग्राम और फिरोजपुर झिरका में भी कबूली है। पुलिस ने आरोपी का कोविड -19 टेस्ट करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें