फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलखो में क्रशर मशीन संचालक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सिलखो गांव स्थित स्टोन क्रशर संचालक के साथ हथियार के बल पर मारपीट, तोड़फोड़, मोबाइल छीनने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजदों समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महेंद्र निवासी काली पहाड़ी तहसील बहरोड़ जिला अलवर, राजस्थान ने बताया कि सिलखो में उन्होंने उनके रिश्तेदार का स्टोन क्रशर 60 माह के लिए किराए पर लिया है। आरोप है कि 31 अगस्त को 12 बजे आरोपी बलजीत, जय, भगत निवासी अलीपुर जिला गुरुग्राम, कलंदर, जोगिंदर निवासी मंडकोला जिला पलवल, वीरेंद्र निवासी खेड़ा खलीलपुर और एक अन्य व्यक्ति दो गाड़ियों में सवार होकर वहां आए। उन्होंने मशीन रुकवाई और जनरेटर और लोडर की चाबी निकाल ली। इसके कुछ देर बाद सभी ने हथियार ले लिए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी और मोबाइल छीना लिया। वहां से भागकर उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें