फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रूमेटिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉकथॉन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। रुमेटोलॉजी जागरूकता माह के तहत रूमेटिक बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम हुआ। इसके तहत सेक्टर-51 स्थित नोएडा अर्थराइटिस एंड मेडिकल सेंटर से मेघदूतम पार्क तक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसके जरिये संदेश दिया गया कि हर दर्द दिखाई नहीं देता और समय रहते इन बीमारियों की पहचान बेहद जरूरी है। नोएडा अर्थराइटिस एंड मेडिकल सेंटर की डायरेक्टर डॉ. किरण सेठ ने बताया कि यह आयोजन नोएडा अर्थराइटिस एंड मेडिकल सेंटर और इंडिया रुमेटोलॉजिस्ट एसोसिएशन (आईआरए) के सहयोग से किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर, मरीजों और आम नागरिकों ने भाग लिया। सुबह 6 बजे शुरू हुई इस वॉकाथॉन में प्रतिभागियों ने मेघदूतम पार्क तक चलकर लोगों को गठिया, जोड़ों के दर्द और अन्य रूमेटिक रोगों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर एचएस गौड़, अंकिता सोनी, संतर देवी, लाली देवी, खुशी देवी, सोमित सेठ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें