फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेसमेंट में मिला कचरे का ढेर, 46 हजार जुर्माना

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसाइटी के बेसमेंट में फैले पडे कूडे पर प्रा​धिकर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी पर 46,200 रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण की जांच में सोसाइटी के बेसमेंट में कचरे का ढेर मिला है। मौके पर गीले और सूखे कूड़े का निस्तारण नहीं किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत की थी। अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी के निवासियों ने बेसमेंट में कूड़ा पड़ा होने की शिकायत की थी। पानी और कूड़ा होने से काफी बदबू आ रही थी। साथ ही निर्माण से निकलने वाला मलबा भी जगह-जगह जमा था। इससे सोसाइटी में रहने वाले 6000 से अधिक लोग परेशान थे। शिकायत पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पता कूड़ा जमा मिला। बेसमेंट में पानी भी भरा हुआ था। जिससे बदबू आ रही थी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम- 2026 का उल्लंघन मिलने पर सोसाइटी प्रबंधन पर 46,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें