संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ‘वॉक सूत्र-मदर्स डे रन’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर वापस स्टेडियम में आकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ परिवार और समाज में मां के महत्व को रेखांकित करना है। रन की शुरुआत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से हुई। इसके बाद प्रतिभागी जेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नवादा तिराहा से दाहिने मुड़ते हुए आईटीबीपी गोलचक्कर, होली पब्लिक स्कूल गोलचक्कर और नट मढैया चौक से होकर पुनः उसी मार्ग से वापस स्टेडियम पहुंची। कार्यक्रम का समापन स्टेडियम के गेट नंबर-4 के पास स्थित फुटबॉल मैदान में किया गया।