फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फुटबॉलर ग्लेन जीजी का दिल्ली स्टेट टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के उभरते फुटबॉलर ग्लेन जीजी का चयन दिल्ली की स्टेट टीम में हुआ है। वह छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित होने वाले स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में दिल्ली से खेलेंगे। कोच मुकेश कुमार ने बताया कि ग्लेन जीजी ग्रेनो के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 के निवासी हैं। टूर्नामेंट में दिल्ली को ग्रुप-डी में रखा गया है, जिसमें सिक्किम, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश की टीमें भी शामिल हैं। दिल्ली पहला मुकाबला मंगलवार को सिक्किम के खिलाफ खेलेगी। ग्लेन ग्रेनो स्थित फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल अकादमी में फुटबॉल के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें