फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नई पाइपलाइन का इंतजार, पुरानी लाइन फटने से फिर प्रभावित हुई जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-3 के कई ब्लॉकों में पानी संकट, निवासियों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 में पानी की पाइपलाइन फटने से एक बार फिर कई ब्लॉकों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। बार-बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं से परेशान निवासी अब नई पाइपलाइन बिछने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुरानी लाइन की मरम्मत से समस्या का अस्थायी समाधान होता है, जबकि नई पाइपलाइन ही स्थायी राहत दे सकती है। पाइपलाइन फटने के कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ स्थानों पर दबाव बेहद कम रहा। इसके चलते घरों की टंकियां पूरी तरह नहीं भर सकीं। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पीने के पानी और घरेलू उपयोग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पुरानी पाइपलाइन लगातार खराब हो रही है। मरम्मत के कुछ दिन बाद ही फिर किसी न किसी स्थान पर लीकेज या पाइपलाइन फटने की समस्या सामने आ जाती है। इससे लोगों को बार-बार जल संकट झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा। प्राधिकरण के जल विभाग अधिकारियों के अनुसार नई पाइपलाइन बिछाने के लिए दोबारा टेंडर जारी कर दिया गया है। पहले आवंटित टेंडर को आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने के कारण निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोट्स-
बार-बार पाइपलाइन फटने की समस्या का स्थायी समाधान नई लाइन बिछाने से ही संभव है। -संजीव कुमार सिंह
पुरानी पाइपलाइन के कारण लोगों को बार-बार पानी संकट का सामना करना पड़ता है। -प्रमोद कुमार प्रजापति
हर मरम्मत के बाद कुछ दिन राहत मिलती है, फिर वही समस्या लौट आती है। -विकास सिंह राठौर
गर्मी में बढ़ी पानी की मांग के बीच नई पाइपलाइन लोगों को बड़ी राहत दे सकती है। -चौधरी श्याम सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें