फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वॉलंटियर्स ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। घोंडा स्थित राजकीय बाल विद्यालय नंबर 2 की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से रविवार को पल्स पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अजय महावर ने दो बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। विधायक अजय महावर ने बच्चों से कहा कि आप इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं। समाज में यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली इलाके में चर्चा का विषय रही। डॉ. पीयूष मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पूर्व में भी इस तरह की जागरूकता रैलियों का सफल आयोजन कर चुकी है। दिल्ली में आयोजित सबसे लंबी पोलियो जागरूकता रैली का श्रेय भी इसी विद्यालय की एनएसएस इकाई और कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार द्विवेदी को जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें