फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वालंटियर्स ने बनाई टीम, हर वीकेंड होगा क्रिकेट मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-137 के वालंटियर्स ने फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट टीम का गठन किया है, जो हर वीकेंड पर नियमित रूप से मैचों का आयोजन करेगी। आयोजकों के अनुसार, हर वीकेंड दो टीमें आमने-सामने होंगी और विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन गुलशन के पीछे बने सामुदायिक केंद्र में किया जाएगा, जहां पर्याप्त स्थान और सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत 8 अप्रैल से करने की तैयारी चल रही है। सेक्टर 137 निवासी अभीष्ट कुसुम गुप्ता ने बताया कि इस पहल का मकसद न केवल लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रखना है, बल्कि आपसी मेलजोल और सामुदायिक भावना को भी मजबूत करना है। फिलहाल सेक्टर के निवासियों और वालंटियर्स के साथ मिलकर टीमों का गठन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें