दनकौर। थाना क्षेत्र में बीते दिनों तेज रफ्तार वैन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहल्ला पीरवाला निवासी 22 वर्षीय ऋषि कुमार बुधवार को बाइक से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे। दनकौर बिजलीघर से आगे राजपुर चौराहे पर तेज रफ्तार वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। इलाज के लिये ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद