गुरुग्राम। सेक्टर 37 स्थित कर्नल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को सीबीएसई क्लस्टर-15 वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 12 जिलों की कुल 185 टीमें भाग ले रही हैं।
तीन दिवसीय चलने वाली प्रतियोगिता का समापन 5 अक्तूबर को किया जाएगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीबीएसई के प्रेक्षक प्रवीण कुमार, गौरव सिंह, कवर भारद्वाज, राजकुमार, पूनम, कर्नल प्रदीप चौधरी, अंजना चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। पहले दिन 54 टीमों का मैच हुआ। विजेता खिलाड़ियों को समापन के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था स्कूल में की गई है।