फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनटीपीसी दादरी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एनटीपीसी दादरी के महाराणा प्रताप स्टेडियम में उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख अभय कुमार मिश्र ने किया। उद्घाटन समारोह में एनटीपीसी झज्जर के सीईओ दिलीप कैबोर्टा तथा एसएन पाणिग्रही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए टीमवर्क, अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विंध्य स्टार्स, फरीदाबाद स्पाइकर्स, रिहंद वॉलीबॉल टीम, दादरी लीजेंड्स, ऊंचाहार वॉरियर्स, मेजा मैवरिक्स, सिंगरौली स्पार्टन्स, टांडा वॉलीबॉल टीम और अरावली स्मैशर्स समेत कुल नौ टीमों ने भाग लिया। पहले ही दिन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। उद्घाटन अवसर पर मार्च पास्ट, खिलाड़ियों की शपथ, मशाल प्रज्ज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें