नोएडा। कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी तीन दिन से लापता है। परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मूल रूप से अलीगढ़ हरदुवागंज निवासी व्यक्ति नोएडा फेज तीन थाना क्षेत्र में रहते हैं। वह फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी बेटी 26 जनवरी से लापता है। परिजनों ने आशंका जताई है कि गांव में रहने वाला संभल का एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। एसीपी उमेश कुमार का कहना है कि किशोरी का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो