फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वीके शुक्ला बने गोल्फ सिटी एओए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट-11 अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। तीन नवंबर को जारी सूचना के बाद चार नवंबर को क्लब हाउस में नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें वीके शुक्ला को अध्यक्ष चुना गया। मीनाक्षी गुप्ता उपाध्यक्ष और गजेंद्र तोमर अतिरिक्त उपाध्यक्ष बनाए गए। दुर्गेश चंद्र गुप्ता को सचिव और अनिल कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्नेह शर्मा सह-कोषाध्यक्ष चुनी गईं। देव चंद्र प्रसाद यादव, प्रवल सोढानी और अरुण तलवार बोर्ड सदस्य बनाए गए। आकांक्षा सिंह बैठक में शामिल नहीं हो सकीं। नई कार्यकारिणी ने निवासियों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें