फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में 22 अक्तूबर से चल रहे द्वितीय कैम्ब्रिज अंडर-14 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को विवेकानंद स्कूल और सहवाग इंटरनेशनल स्कूल ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बुधवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे। पहले मैच में विवेकानंद स्कूल ने सात विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा की टीम 94 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्पित चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल ने सात विकेट पर 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैम्ब्रिज स्कूल, ग्रेटर नोएडा की टीम नौ विकेट पर 69 रन ही बना सकी।