दनकौर (संवाद)। पारसौल गांव निवासी भूपेंद्र मलिक ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित उत्तर प्रदेश बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने 105 किलोग्राम भार वर्ग में 200 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इससे पहले भूपेंद्र वर्ष 2025 और 2026 में दिल्ली में आयोजित आईएचएफएफ शेरू क्लासिक प्रतियोगिता के बेंच प्रेस इवेंट में स्ट्रांग मैन का खिताब जीत चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर परिवार, ग्रामीणों और दोस्तों ने खुशी जताई। ललित मावी, दीपक मलिक और अमरपाल मलिक ने भी उन्हें बधाई देते हुए उत्साह बढ़ाया।